बाजार में कमाना चाहते हैं पैसा लेकिन वायदा बाजार की जटिलता से लगता है डर।तो यहां आसान भाषा में समझें ऑप्शन क्या होता है और कैसे इससे पैसा कमाया जा सकता है। इस पोस्ट में हम बता रहे हैं Option के बारे में।
Option शेयर को खरीदने-बेचने का अधिकार देता है। ऑप्शन की अवधि 1 सीरीज की होती है। ऑप्शन खरीदने के लिए प्रीमियम देना पड़ता है। ऑप्शन में मुनाफा असीमित और नुकसान सीमित होता है। ऑप्शन ज्यादा से ज्यादा नुकसान आपके प्रीमियम का होता है। उदाहरण के लिए निफ्टी 11000 कॉल में 6 रुपये की प्रीमियम दर से 75 के एक लॉट को खीदने की कामत होगी 6*75= 470 रुपये। अब निफ्टी क्रैश होने पर भी आपको ज्यादा से ज्यादा 470 रुपये का ही नुकसान होगा। वहीं, निफ्टी 11000 पहुंचा को प्रीमियम बढ़कर 40 रुपये से भी ज्यादा होना संभव है।
फ्यूचर्स और ऑप्शन में अंतर
फ्यूचर्स में नुकसान असीमित होता है। फ्यूचर्स में लॉट की पूरी कीमत का मार्जिन देना पड़ता है। वहीं, ऑप्शन में सिर्फ प्रीमियम देकर सौदा ले सकते हैं।
क्या होता है Call Option
कॉल ऑप्शन एक शेयर खरीदने का हक देता है। कॉल खरीदने का मतलब तेजी कर रहे हैं।
क्या होता है Put Option
पुट ऑप्शन एक शेयर बेचने का हक देता है। पुट खरीदने का मतलब मंदी करना होता है।
कब खरीदते हैं कॉल ऑप्शन
बड़ी तेजी की उम्मीद पर रिस्क कम रखने के लिए कॉल ऑप्शन लेते हैं। कॉल खरीदने में मुनाफा असीमित और नुकसान सीमित होता है।
कब लेते हैं पुट ऑप्शन
बड़ी गिरावट की आशंका पर रिस्क कम रखने के लिए पुट ऑप्शन लेते हैं। पुट खरीदने में मुनाफा असीमित, नुकसान सीमित होता है। ऑप्शन खरीदने में आपका नुकसान सिर्फ चुकाए गए प्रीमियम का होता है।
आईटीएम कॉल क्या है?
आईटीएम का मतलब है इन द मनी। स्पॉट भाव के नीचे की स्ट्राइक वाली कॉल को आईटीएम कहते हैं। स्पॉट 10800 पर तो इसके नीचे की कॉल आईटीएम होगी।
एटीएम कॉल क्या है?
एटीएम का मतलब है एट द मनी। स्पॉट भाव के करीब की स्ट्राइक वाली कॉल एटीएम होती है। स्पॉट 10800 पर तो 10800 कॉल एटीएम होगी।
ओटीएम कॉल क्या है?
ओटीएम कॉल क्या है?
ओटीएम का मतलब है आउट ऑफ द मनी। स्पॉट भाव के ऊपर की स्ट्राइक वाली कॉल आउट ऑफ द मनी होती है। स्पॉट 10800 पर हो तो इसके ऊपर की कॉल ओटीएम होगी।
आईटीएम पुट क्या है?
आईटीएम का मतलब इन द मनी होता है। स्पॉट भाव के ऊपर की स्ट्राइक वाली पुट आईटीएम होती है। अगर स्पॉट 10800 पर है तो 10800 के उपर की पुट आईटीएम होगी।
एटीएम पुट क्या है?
एटीएम पुट क्या है?
एटीएम का मतलब एट द मनी होता है। स्पॉट भाव के करीब की स्ट्राइक वाली पुट एटीएम होती है। स्पॉट 10800 पर हो तो 10800 का पुट एटीएम होगा।
ओटीएम पुट क्या है?
ओटीएम पुट क्या है?
ओटीएम का मतलब है आउट ऑफ द मनी। स्पॉट भाव के नीचे की स्ट्राइक वाली पुट ओटीएम होती है। स्पॉट 10800 पर तो इसके नीचे की पुट ओटीएम होगी। इंट्रिसिक वैल्यू+टाइम वैल्यू ही ऑप्शंस प्रीमियम होता है।
ऑप्शन कब बेचते हैं
कॉल और पुट खरीदने के साथ बेचा भी जा सकता है। ये शेयर की तेजी या गिरावट का फायदा उठाने का अच्छा विकल्प है। शेयर के अलावा इंडेक्स ऑप्शन भी बेच सकते हैं। ऑप्शन बेचने में घाटा असीमित और मुनाफा सीमित होता है।
कब करें पुट राइटिंग
शेयर का अच्छा बेस बनने के बाद पुट राइटिंग का विकल्प खुलता है। शेयर के बेस बनाने पर बेस स्ट्राइक को बेचा जाता है। इसमें नुकसान असीमित और मुनाफा सीमित होता है और मार्जिन पूरे कॉन्ट्रैक्ट साइज का लगता है।
कॉल-पुट कब बेचते हैं
कॉल-पुट बेचने को एक साथ बेचने को शॉर्ट स्ट्रेंगल कहते हैं। शेयर के रेंज में रहने पर दोनों एक साथ बेचे जाते हैं। बेचने से पहले तय करें रेंज छोटी है या बड़ी। छोटी रेंज में एट द मनी कॉल, एट द मनी पुट बेचते हैं। बड़ी रेंज पर ऑउट ऑफ मनी कॉल, ऑउट ऑफ मनी पुट बेचते हैं। रेंज 4-10 दिन कायम रहे तो मुनाफा होता है।
(मनी कण्ट्रोल.कॉम से साभार)
No comments:
Post a Comment