शेयर बाजार में ELSS का मतलब है :
Equity Linked Saving Scheme
सही और सच्ची बात यह है कि ELSS और कुछ नहीं म्यूचुअल फंड का ही एक प्रकार है। इस स्कीम के तहत एकत्रित किया गया पैसा शेयर्स में लगाया जाता है। ELSS में लगभग 80 % राशि का शेयर में निवेश किया जाता है और बाकी 20 % दूसरी जगह।
ELSS स्कीम के लाभ-
इस स्कीम का सबसे बड़ा फायदा है कि इस स्कीम के अंतर्गत जो भी राशि आप निवेश करेंगे उस पर आयकर की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक की छूट मिलती है। इसलिए जो व्यक्ति आयकर के दायरे में आ रहे हैं, इस स्कीम में निवेश करते हैं, साथ ही इसमें रिटर्न भी दूसरी योजनाओं से ज्यादा मिलता है।
ELSS स्कीम के नुकसान -
ELSS में पैसा लगाना शेयर्स में निवेश करने जैसा ही रिस्की है क्योंकि यह इस फंड का ज्यादातर हिस्सा स्टॉक मार्केट में लगता है। इसके अलावा ELSS में निवेश से पहले यह ध्यान रखना चाहिए कि इसमें 3 साल का लॉक इन पीरियड होता है।
इसलिए यह योजना उन लोगों के लिए बिल्कुल ठीक है जो जोखिम ले सकते हैं और लम्बे समय तक रुक सकते हैं
No comments:
Post a Comment